सिधौली। संदना के मढि़या गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन बालक को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मढि़या गांव निवासी शशांक (8) मंगलवार को घर में पंखे का स्विच लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। सीएचसी सिधौली में चिकित्सकों ने शशांक को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई महीराम ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। परिजनों ने बताया कि शशांक प्राथमिक विद्यालय बेलहिया में कक्षा एक का छात्र था। वह पढ़ने में काफी अच्छा था। वह घर और गांव में सबका दुलारा था। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण शोकाकुल हैं। (संवाद)