फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व कोटेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। नव निर्वाचित प्रधान व कोटेदार ने बार बालाओं संग नशे में जमकर ठुमके लगाए थे। स्टेज पर नृत्य कर रही बार बालाओं के साथ अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल हुआ है। डीएम के हस्तक्षेप के बाद प्रधान व कोटेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहटी के सोबरन लाल प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आने के कई दिन बाद वायरल हुए वीडियो में ग्राम प्रधान सोबरन लाल व कोटेदार महेश कुमार विश्वकर्मा बार बालाओं संग स्टेज पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सदरपुर अमित भदौरिया ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान व कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें