लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि जमीन को लेकर चल रही रंजिश के कारण उसने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी।
रंजिश के कारण उसके साथ आरोपी ने छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।