फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बालक को रौंदा, हंगामा

विज्ञापन
तंबौर के गोन्धिया में दुर्घटना में बालक की मौत के बाद हंगामा करते मृतक के परिवारीजन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। तेज रफ्तार कार नेे मंगलवार को एक बालक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के गोन्धिया निवासी रहीम (8) पुत्र फहीम मंगलवार शाम गांव से गुजरी सड़क के किनारे गन्ने का जूस लेकर घर जा रहा था। वह जैसे ही घर की ओर मुड़ा वैसे ही तंबौर से रेउसा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। ग्रामीण जब तक दौड़े तब तक ड्राइवर कार समेत भाग चुका था। सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों की मांग थी कि आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। पुलिस के आश्वासन पर लोग मान गए। करीब आधे घंटे के बाद परिजन माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंगामे के दौरान पूरी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। एसओ तंबौर सुरेश पटेल ने बताया कि परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें