फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक को अगवा कर लखीमपुर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। हरदोई के अतरौली थाने के लालामऊ निवासी अनुज कुमार पुत्र रामऔतार गुरुवार को मिश्रिख में नहर चौराहे के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर सामान लेने गया था। वहीं, मारुति वैन आकर रुकी और उसमें बैठा व्यक्ति अनुज से कुछ पूछने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान वैन में बैठे लोगों ने अनुज को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद होश आने पर अनुज ने खुद को लखीमपुर के पास रामापुर पुलिस चौकी के पास जंगल में पड़ा पाया। वहां से एक किमी पैदल चलने पर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विनोद कुमार को अपनी आपबीती बताकर घरवालों को सूचना दी। अनुज के अनुसार उसके दो हजार रुपये व कपड़े बदमाश लूट ले गए हैं, लेकिन मोबाइल नहीं ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें