फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से तीन लोगों की मौत, घायल बेटे को लेने जा रहे थे परिजन

Tue, 27 Oct 2026 08:19 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में अनियंत्रित होकर एक कार तालाब में गिर गई। डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल बेटे को लेने परिजन बहराइच जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटनास्थल के पास सीसीटीवी में दिखी थी कार, इसके बाद तलाश हुई थी तेज। - फोटो : CCTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग सिधौली से बहराइच जाने को निकले थे। रास्ते में कमलापुर के पंचपीर गांव स्थित तालाब के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और सतीश निर्मल के रूप में हुई। तीनों रविवार देर शाम ऑल्टो कार (यूपी 32 ईई 4038) से निकले थे। राकेश चौरसिया दुर्घटना में घायल अपने बेटे को लेने चहलारी पुल, बहराइच जा रहे थे।

वहां न पहुंचने पर परिजनों ने तीनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें