कुंवरगड्डी। अटरिया में बलवंतपुर रेलवे क्राॅसिंग के निकट एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मानपुर के शिवथान गांव निवासी आकाश बाजपेई (38) बृहस्पतिवार रात कार से लखनऊ जा रहे थे। हाईवे पर बलवंतपुर रेलवे क्राॅसिंग के निकट उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे अटरिया थानाध्यक्ष लालबहादुर मिश्रा ने कार में फंसे युवक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद वाहन को किनारे लगवाने के साथ हाईवे से जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।