फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डनलप में कार ने मारी टक्कर, किसान व बैल चोटिल

Sat, 22 Feb 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गन्ने बेचकर घर जा रहे डनलप से कार टकरा गई। हादसे में दो किसान व बैल चोटिल हो गए। पुलिस ने किसानों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राही गांव निवासी उमाकांत मिश्र (38) अपने सहयोगी जगदीश प्रसाद के साथ हरगांव चीनी मिल में गन्ने बेचकर घर जा रहे थे। रात करीब एक बजे हरगांव-लहरपुर राजमार्ग पर तुर्तीपुर गांव के पास डनलप से कार टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बैलगाड़ी के नीचे घुस गई। बैलगाड़ी सवार दोनों किसान सड़क पर जा गिरे। बैल भी चोटिल हो गया। पुलिस ने किसानों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उमाकांत के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। साथी जगदीश प्रसाद भी चोटिल हुए। जगदीश के अनुसार एक बैल व कार सवार एक युवक के भी चोट आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें