फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार में लगी आग

Sat, 20 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर टोल टैक्स के निकट शनिवार शाम एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


हालांकि टोल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। कार सवार लोग बिहार के छपरा जिले जा रहे थे।

हिमाचल प्रदेश की दो महिलाएं व दो पुरुष कार से बिहार के छपरा जिले को जा रहे थे। खैराबाद टोल टैक्स के निकट अचानक शार्ट सर्किट से कार के अगले हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को लपटों से घिरा देख चारों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। हालांकि इसी बीच टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने किसी तरह लपटों पर काबू पा लिया।

इसके बाद कार सवार लोग दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें