लहरपुर । इलाके के कुल्ताजपुर भट्टे गांव के निकट शुक्रवार को एक कार की सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार खड्ड में जा गिरी। उसमें सवार चार लोग जख्मी हो गए। जबकि ई रिक्शा में बैठी दो सवारियों को भी चोट आई। ई रिक्शा का चालक हादसे से पहले ई रिक्शा से उतर जाने के कारण बच गया।
लहरपुर-हरगांव मार्ग पर गांव के पास लहरपुर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ई रिक्शा से टकरा गई। इससे ई रिक्शा में सवार बडैहिया निवासी तरन्नुम व दूसरी सवारी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में वहीं कार सवार चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार को कब्जे में ले कर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)