फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंबोडिया की राजदूत ने तपोस्थली में की पूजा

विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की पूजा करती कंबोडिया की राजदूत
विज्ञापन

विज्ञापन
कटरा। कंबोडिया की राजदूत मिश रथमैनी सोमवार रात बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचीं। उन्होंने बौद्ध भिक्षु देवेंद्र थेरो के नेतृत्व में बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन कर विश्व शांति व कल्याण की कामना की। इस दौरान ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा और लॉर्ड बुद्धा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दिवाकर पटेल भी मौजूद रहे।

दर्शन-पूजन के दौरान राजदूत मिश रथमैनी ने कहा कि श्रावस्ती हमारे धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। हम सभी को इसकी पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए, ताकि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व का कल्याण हो सके। उन्होंने श्रावस्ती की पवित्रता और स्वच्छता को पूरे विश्व में मान्य बताया। राजदूत ने यह भी बताया कि भगवान बुद्ध ने इस स्थल पर 25 वर्षावास कर इसे पवित्र बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा, हम धन्य हैं कि भगवान बुद्ध ने हमारे देश में जन्म लिया। लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिवाकर पटेल ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान सभी ने बोधि वृक्ष और गंध कुटी पर 2500 दीपक प्रज्ज्वलित कर अंधकार को मिटाने का संदेश दिया। राजदूत ने अनुयायियों के साथ पूरे परिसर की परिक्रमा की। इस दौरान बौद्ध भिक्षुणी मेघा थेरो, एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, सीओ भरत पासवान आदि मौजूद रहे।

बोधि वृक्ष की पूजा करती कंबोडिया की राजदूत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें