फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अक्षत देकर 22 को दीपोत्सव मनाने का आह्वान

Sun, 14 Jan 2024 12:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। 88 हजार ऋषि मुनियों की पावन धरा पर शनिवार को राम आएंगे.. की गूंज सुनाई दी। जय श्रीराम के उद्घोष के बीच अयोध्या में पूजित अक्षत वितरित किए गए। सभी से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया गया। ये जनजागरण यात्रा चक्रतीर्थ से प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

चक्रतीर्थ से ललिता देवी मंदिर तक घर-घर व दुकान-दुकान पहुंचकर 22 जनवरी पर घरों में दीप जलाने व राम नाम संकीर्तन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी तरह बड़ी बाजार, स्टेशन रोड, कश्यप टोला, कालीपीठ चौक तक संतों, युवाओं व बच्चों ने अक्षत वितरण कर राम नाम की अलख जगाई।
इस दौरान जय श्री राम व राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं अवध बिहारी के जयकारे गूंजते रहे। इस यात्रा के माध्यम से करीब 200 घरों में अक्षत पहुंचाया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में धर्माचार्य व वरिष्ठ कार सेवक विजय बाबा, आत्मप्रकाश, नगर कार्यवाह सचिन, सह नगर कार्यवाह अभिजीत, सह खंड कार्यवाह गोविंद, नगर संघ चालक ललित ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अक्षय, अभय, सभासद रुद्रदेव, अर्पित, नारायण सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन



पूजित अक्षत के अभिनंदन में निकली शोभायात्रा
महोली/सीतापुर। अयोघ्या के पूजित अक्षतों के अभिनंदन में शनिवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आरएसएस कार्यकर्ता अनुराग बाजपेई एवं सभासद प्रतिनिधि प्रवीण शुक्ल के नेतृत्व में घर घर अक्षत वितरित किया गया।
इस दौरान संपूर्ण वातावरण राममय हो गया। पूजित अक्षतों का सैकड़ों लोगों ने अपने घरों के सामने श्रद्धा पूर्वक स्वागत-पूजन किया। आरएसएस कार्यकर्ता अनुराग बाजपेई ने बताया कि यह अक्षत अब नगर की प्रत्येक बस्ती में भेजे जाएंगे। वहां के स्थानीय कार्यकर्ता भगवान श्रीराम का चित्र व एक पत्रक आमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत प्रत्येक घर तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर हरिशंकर बाजपेई, मनमोहन अवस्थी, ऋषि प्रकाश शुक्ला, शिव प्रकाश शुक्ला, पुरुषोत्तम शुक्ला, बागीश शुक्ला, हरिओम बाजपेई, आशीष तिवारी, संजीव शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, ऋतुराज शुक्ला, सुनील सभासद, आयुष, अंचल व राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें