शिवपुरी में लाइन सही करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: बिजली विभाग
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर इलाके में रविवार रात करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इस लंबी कटौती से घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। लोगों की नींद खराब हुई। सोमवार सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली।
विकास नगर को गल्ला मंडी के निकट रखे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है। रविवार रात करीब नौ बजे एक फेज उड़ गया। इससे मोहल्ले के आधे घरों में बिजली थी तो आधे घरों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट सही करके लाइन बहाल करवा दी।
इससे करीब आधा घंटे के अंदर एक केबल फुंक गया। केबल तेज दगने की आवाज से मोहल्ले के लोग सहम गए। करीब चार घंटे तक कर्मचारी इस फॉल्ट को तलाशते रहे। सोमवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि विकास नगर में लोड अधिक हो रहा है।