फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई से दूरसंचार व बिजली का केबल कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। नगर में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई किए जाने से बिजली व दूरसंचार की केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली न आने से नगर के कई हिस्सों में रात को अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क भी बाधित है। बारिश से खोदी गई नाली में पानी भरने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए नगर में सीतापुर-हरदोई मार्ग के किनारे जेसीबी से नाली खोदी गई है। बारिश होने से नाली की मिट्टी धंसकर नीचे बैठ गई है, जिससे इसमें वाहन फंस जाते हैं।
जय मां ललिते पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार की शाम एक बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाली फंस गई। लेखपाल अजय पांडेय की कार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने लगी जगह कम होने कारण इसी नाली मे धंस गई।
विज्ञापन

कार में बैठे कई लोगों को चोटें भी आई है। जल निगम के ठेकेदार ने खोदाई के दौरान लाखों रुपये से पालिका से लगवाई गई रोड लाइटों के विद्युत केबल को भी ध्वस्त कर दिया है।
दूरसंचार विभाग द्वारा डलवाए गए केबल भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे नगर की सभी दूरसंचार सेवाएं बाधित हो गई हैं। रात में सड़क की कोई लाइट नहीं जलने से अंधेरा फैला रहता है। इससे नगर वासियों में भारी आक्रोष व्याप्त है।
एसडीएम राजीव पांडेय ने बताया कि जल निगम के अधिकारी को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। दूरसंचार केबल, विद्युत केबल व नाली पटान का कार्य जल निगम द्वारा शीघ्र दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें