फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के 8 पदों पर उपचुनाव 30 को

Thu, 15 Sep 2016 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
पंचायत के रिक्त पदों के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां प्रधान के आठ व 359 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उपचुनाव होगा। इसके लिए डीएम अमृत त्रिपाठी ने गुरुवार को जिले में अधिसूचना जारी कर दी। 
विज्ञापन


जनपद में 1601 ग्राम पंचायतें हैं। यहां की ग्राम पंचायतों में प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पिछले साल चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई थी। यहां पर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने से प्रधान के तीन पदों पर चुनाव नहीं हो सका था। इस वजह से यहां चुनाव नहीं हो सके थे। जबकि निधन से रिक्त पांच प्रधान पदों के लिए उपचुनाव होगा।

इसी प्रकार 359 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इनमें 33 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सामान्य तथा 326 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव शामिल हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


21 सितंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन होगा। 22 सितंबर को जांच, 23 सितंबर को नाम वापसी के बाद शाम चुनाव चिह्न आवंटन होगा। तीस सितंबर को मतदान होगा। यह प्रक्रिया सुबह सात से सायं पांच बजे तक चलेगी। चार अक्तूबर को वोटों को गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें