फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए चंदे से खरीदे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद/खैराबाद (सीतापुर)। स्मार्ट फोन के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित छात्रों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद के सीनियर छात्रों ने सराहनीय पहल की है। चंदे से एकत्र डेढ़ लाख की रकम से 16 एंड्रायड मोबाइल खरीद कर जरूरतमंद छात्रों के लिए भेजा है। यह सब संभव हुआ नवोदय फैमिली सीतापुर व्हाट्सएप ग्रुप की बदौलत।
विज्ञापन

दरअसल, नवोदय विद्यालय खैराबाद की एसयूपीडब्ल्यू विषय की शिक्षिका अर्चना पाठक को अपने विद्यालय के कई ऐसे गरीब छात्रों को लेकर बड़ी चिंता होती थी जिन छात्रों के पास मोबाइल फोन नहीं होने से लगभग दो माह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
संसाधनों की कमी से ऐसे गरीब छात्रों की पढ़ाई का नुकसान अर्चना को अंदर तक कुरेद गया। लेकिन वह ऐसे विद्यार्थियों के लिए कुछ कर पाने में अकेले अपने को अक्षम पा रही थीं। इसी उधेड़बुन में अचानक एक दिन उनके मन में विचार आया कि क्यों न नवोदय फैमिली सीतापुर व्हाट्सएप ग्रुप पर यह बात शेयर करें। उन्होंने गत 10 सितम्बर को ग्रुप पर एक छोटा सा मेसेज पोस्ट किया।
विज्ञापन

मेसेज पढ़ते ही ग्रुप से जुड़े सैकड़ों पूर्व छात्रों जिनमें जज, अधिकारी, चिकित्सक व शिक्षक आदि शामिल हैं उन्होंने आपस में मोबाइल से सम्पर्क कर मदद के लिए हाथ बढ़ाया। लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा रुपया एकत्र कर सोलह विद्यार्थियों के लिए अच्छे स्मार्ट मोबाइल फोन खरीद कर जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद की शिक्षिका अर्चना पाठक के पास पहुंचा दिया।
इस अनूठी पहल में पूर्व छात्र कफील अहमद खान, धीरज मिश्र, ललित यादव, राम सनेही यादव, शितांशु सक्सेना, विवेक मौर्य, संजय निगम पीसीएस, डा. सन्तोष वर्मा, डॉ. पंकज राजवंशी, डा. विनय भारती व अशोक सिंह इत्यादि का योगदान शामिल है।
घर-घर जाकर दिए जाएंगे मोबाइल
शिक्षिका अर्चना पाठक ने बताया कि कक्षा 6 से लेकर 12 तक 16 जरूरतमंद छात्रों के घर-घर जाकर उन्हें स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। शिक्षिका ने बताया कि कई ऐसे छात्र थे जो स्मार्ट फोन नहीं खरीद सकते थे। जिससे लगातार उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब वह भी ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें