फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: समूहों का बढ़ेगा कारोबार, 792 समूहों के स्वीकृत हुए सीसीएल

Sun, 24 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 792 स्वयं सहायता समूहों का सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) कराया गया है, जिससे उन्हें आवश्यकता होने पर धन उपलब्ध हो सके। इससे संबंधित प्रत्येक समूह को बैंक से डेढ़ लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे वह अपने कारोबार को बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन




ग्राम पंचायतों में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इनकी ओर से किए जाने वाले कारोबार में सबसे अधिक समस्या धन की रहती है। इसके लिए विभाग की ओर से समूहों का सीसीएल बनवाया जाता है। यह कार्य लक्ष्य के अनुसार किया जाता है।
समूह का सीसीएल बनने से सदस्यों को रोजगार स्थापित करने में सहूलियत रहती है। तीन बैंकों की ओर 359 नवीन पत्रावलियों पर सीसीएल स्वीकृत किया हैं। इसमें सर्वाधिक 208 पत्रावली इंडियन बैंक की हैं। सीसीएल स्वीकृत होने पर समूह को डेढ़ लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद दूसरे साल भी डेढ़ लाख रुपये मिलते हैं, जबकि तीसरे साल तीन लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन


जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि 792 समूहों का सीसीएल स्वीकृत हुआ है। यह काम दो बार में हुआ है। पहले 359 और दूसरी बार 433 समूहों को धनराशि दी गई है। शेष समूहों का सीसीएल कराने के लिए बैंकों को पत्र भेजा गया, जिससे सभी पात्र समूहों को सीसीएल की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें