फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बस ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 02 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके सात माह के गर्भस्थ शिशु ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बालक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना बेनीगंज मोहल्ला सिकली टोला निवासी रामनरेश उर्फ लालू (40) अपनी पत्नी आरती (35) व पुत्री मानसी के साथ एक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वहीं नैमिषारण्य के हरसानी निवासी शिवा (12), गांव के सचिन व रामकोट निवासी शुभम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी ग्राम करियाडीह के पास सीतापुर-हरदोई हाईवे पर सीतापुर की तरफ से आ रही बस ने दोनों की बाइकों में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में आरती और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। आरती सात माह की गर्भवती थी। हादसे में उसके सात माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि बस चालक मौके से भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें