महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में निजी बस ने मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना रामपुर मथुरा के सेमरी निवासी पीयूष (7) महमूदाबाद मार्ग पर गांव सेमरदहा मोड़ के पास बड़े मंगल के चलते प्रसाद लेकर घर जा रहा था।
महमूदाबाद से रेउसा की ओर जा रही निजी बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हिरासत में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।