महमूदाबाद रेलवे स्टेशन के समीप एक घर में खड़ी लग्जरी कार में सोमवार को स्टार्ट करते समय अचानक आग लग गई। हालांकि गाड़ी में बैठे युवक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
आसपास के लोगों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। सूचना पाकर दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
मोहल्ला अमीरगंज निवासी अमित वंशवार के आवास में बने लॉन में कार खड़ी थी। सोमवार देर शाम अमित कहीं जाने के लिए कार स्टार्ट करने लगा, तभी अचानक कार में आग लग गई।
कार से लपटें निकलते देख अमित ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। इस बीच सूचना पाकर कोतवाली पुलिस व दमकल टीम भी पहुंच गई थी। बताते हैं कि कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई।