फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर सराफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर पालिका लहरपुर द्वारा तानाशाही पूर्ण तरीके से भारी लाइसेंस शुल्क की वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाने से सर्राफा व्यवसाई खफा है।
विज्ञापन


इस मसले को लेकर शुक्रवार को नगर में सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाद में एकत्रित होकर व्यापारियों ने सीएम को संबोधित एक मांगपत्र एसडीएम हरीशचंद्र को सौंपा।

इसके मार्फत उन्होंने पालिका द्वारा जबरन थोपा गया टैक्स वापस लिए जाने की मांग की है। सराफा एसोसियशन के अध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, महामंत्री हरीश रस्तोगी व कोषाध्यक्ष रियाज अहमद बबलू ने कहा कि नगर के लगभग 70 लोग सराफा से व्यवसाय से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन ने बिना किसी प्रकार की व्यापारियों की स्थिति का आकलन किए बगैर उन पर भारी टैक्स लगा दिया, यह अनुचित है। नगर में छोटे-छोटे व्यापारी है। महंगाई के दौर में उनका आजीविका चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने मांग की है कि उन पर लगाया गया टैक्स वापस लिया जाय और उन्हें न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में रज्जू अंसारी, सद्दाम अंसारी रफीक अहमद, नीरज रस्तोगी, सुरेन्द्र रस्तोगी आदि सर्राफा व्यापारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें