हरगांव के भनवापुर कोठी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार शाम दबंगों ने घर घुसकर एक परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम भनवापुर कोठी निवासी सोनू गांव में ही एक दुकान पर खड़ा था। तभी गांव निवासी पवन वहां पर आ गया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच पवन ने सोनू को थप्पड़ मार दिए। सोनू ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कुछ देर बाद शिवसागर, रामजीवन, मनोज, अरुण, पवन ने लाठी-डंडा लेकर सोनू के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट में सोनू के परिजन मदनलाल (50), उनकी पत्नी चम्पा (45), राजकुमारी (30) तथा उर्मिला (80) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोनू ने ग्रामीणों को बुलाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मदनलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ भानू प्रताप ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।