फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन पहले दिल्ली गया था बुलेट का शौकीन अनस

Sun, 29 Jun 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (सिधौली)। जाली नोटों के साथ कस्बे के गांधीनगर निवासी अनस की गिरफ्तारी होने के बाद रविवार को भी लोग उसके बारे में चर्चा करते रहे। उसकी दुकान बंद रही। बेटे की गिरफ्तारी के बाद अनस के पिता एजाज बोले कि अनस तीन दिन पहले ही दिल्ली गया था।
विज्ञापन

अनस अहमद को शनिवार को जाली नोटों के साथ आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि जब वह प्लाट पर काम करने गए थे, तभी बेटे की गिरफ्तारी हुई। रविवार को उनकी कपड़े की दुकान बंद रही। पिता ने बताया कि कभी भी अनस की गतिविधियां उनको संदिग्ध महसूस नहीं हुई। वह बुलेट का शौकीन है, इसलिए अक्सर उससे टहलने निकल जाता था। वह तीन दिन पहले दिल्ली किस काम से गया था, इसकी जानकारी तो किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें