ट्रांसपोर्ट चौराहे पर जेसीबी चालक को निर्देशित करते सीओ व एसडीएम।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर के अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा। लाल कपड़ा कोठी के सामने अस्थाई रूप से दुकान बनाकर कारोबार कर रहे लोगों की दो दुकानें तोड़ दी। अब यहां पर सड़क चौड़ीकरण करके जाम दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्रवाई से आस पड़ोस के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टीम को देखते ही कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया।
लाल कपड़ा कोठी के सामने कई लोगों ने अस्थाई रूप से टिन शेड बनाकर कारोबार शुरू कर दिया था। इससे यहां पर अक्सर जाम की समस्या बनती थी। वही पड़ोस में हत्थू ठेले वालों ने अपना स्टैंड बना रखा था। इससे लाल कपड़ा कोठी की तरफ जाने वाले वाहन जाम में फंस जाते थे। इसको लेकर बुधवार को ईओ गुरु प्रसाद पांडेय व पुलिस बल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने पेट्रोल पंप के पास से अतिक्रमण हटाना शुरू किया।
उसके बाद जब टीम लाल कपड़ा पहुुंची तो अतिक्रमणकारियों ने खुद ही हटाने की मोहलत मांगी। लेकिन पुलिस बल ने किसी भी मौका नहीं दिया। बुलडोजर से मौके पर ही अतिक्रमण को नष्ट कर दिया। उसके बाद स्टैंड पर कुछ पक्का निर्माण बना हुआ था। उसको भी ढहा दिया गया है। इस कार्रवाई से सड़क के दूसरी तरफ कुछ लोग अतिक्रमण कर रखे थे। वह खुद ही हटाना शुरू कर दिए। ईओ गुरू प्रसाद पांडेय ने बताया यहां से अतिक्रमण को हटाकर सडक़ चौड़ी की जाएगी। जिससे नगरपालिका की तरफ से जाने वाले लोग बिना जाम के निकल सकेंगे।