फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधौली में एक सप्ताह से बाधित है बीएसएनएल की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली में बीएसएनएल की सेवाएं सात दिन से बाधित
विज्ञापन

मोबाइल उपभोक्ताओं से लेकर बैंकों का कामकाज तक बाधित
एंटीना में तकनीकी खराबी से हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिधौली (सीतापुर)। एक सप्ताह से कस्बा व आसपास क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हैं। इसकी वजह से मोबाइल उपभोक्ता परेशान है, साथ ही बैंकों व जन सेवा केंद्रों में भी काम प्रभावित हो रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दूरसंचार विभाग का कार्यालय सिधौली-बिसवां मार्ग पर बहादुरपुर में स्थित है। यहां पर बीएसएनल टावर पर लगा हुआ है। टॉवर के मेन एंटीना में तकनीकी खराबी आ गई है। बीएसएनल कर्मचारियों का कहना है एंटीना की दिक्कत को सही कराया गया था। लेकिन दोबारा फिर से तकनीकी समस्या खड़ी हो गई है। इसी वजह से नेटवर्क में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ता नीरज सिंह, प्रतीक सिंह, सौरभ सिंह, पुश्कर गुप्ता, अनिल चौरसिया, सूर्याश शुक्ला आदि का कहना है बीएसएनएल सेवाएं कई दिनों से बाधित हैं। मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी समस्या बैंकों में वह लेनदेन नहीं कर पाते है। सुबह से लेकर शाम तक बैठने के बाद वापस जाना पड़ता है। खासकर यह समस्या तब और जटिल हो जाती है जब लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सीयूजी नंबर नहीं मिलते है।
विज्ञापन

इनसेट
कल तक होगा सही
बीएसएनएल के कार्यालय पर लगे टॉवर में एंटीना में कुछ खराबी आ जाने के चलते दिक्कत आई थी। सही भी कराया गया था। फिर से कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। उम्मीद है कल तक दिक्कत दूर हो जाएगी।
-उमेश चंद, एसडीओ सिधौली दूरसंचार विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें