फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे ठप रहा बीएसएनएल नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बीएसएनएल की सेवाएं गुरुवार शाम अचानक बंद हो गई। नेटवर्क गायब होने से इंटरनेट की सेवाएं बाधित हो गई। ब्रांडबैंड भी ठप हो गए। सबसे अधिक दिक्कत इंटरनेट बंद होने से आई। लोगों ने जब टीडीएम से कारण पूछा तो टीडीएम सही जानकारी देने के बजाए उनको गुमराह करते रहे। थोड़ी देर बाद नेटवर्क आने की बात कही। लापरवाही इस हद तक बरती गई कि करीब डेढ़ घंटे बाद लखनऊ में फॉल्ट होने की बात बताई। देर शाम साढ़े आठ बजे नेटवर्क बहाल हो सका।
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवाएं गुरुवार को सुचारु रूप से चल रही थी। शाम पांच बजे अचानक इंटरनेट सेवा बंद हो गई। इससे लोग कुछ देर बाद नेटवर्क आने की बात समझते रहे। करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद जब नेटवर्क नहीं आया तो लोगों ने टीडीएम को फोन करके जानकारी ली। लेकिन टीडीएम इससे बेपरवाह दिखे। उनको फॉल्ट होने की जानकारी ही नहीं थी। जब उपभोक्ताओं ने कहा कि नेटवर्क नहीं आ रहा है तो वह उपभोक्ताओं को फॉल्ट की सही जानकारी देने के बजाए गुमराह करते रहे।
जब लोगों के काम बंद होने लगे तो वे टीडीएम से बराबर जानकारी लेने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद टीडीएम ने फॉल्ट कहां पर इसकी जानकारी दी। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आई। टीडीएम मुकेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में फॉल्ट थी, उसे दुरुस्त करके सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें