दिवाली पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का नेटवर्क धड़ाम हो गया। कॉल ड्रॉपिंग के साथ इंटरनेट सेवा भी जवाब दे गई। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को फेसबुक, व्हाट्सएप के मध्यम से शुभकामना संदेश भेजने में भी काफी दिक्कत आई।
दिवाली पर फोन कॉल्स और इंटरनेट के अधिक उपयोग से बीएसएनएल के सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ गया। ऐसे में बीटीएस जवाब दे गए। नेटवर्क समस्या होने से काफी देर तक कॉल नहीं लगी। लगी भी तो कुछ सेकेंड बाद ड्रॉप हो गई।
दिनभर यही होता रहा। हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। उधर, सिग्नल कमजोर होने की वजह से टू जी व थ्री जी दोनों के उपभोक्ताओं को सर्फिंग और डाउनलोडिंग में काफी दिक्कत हुई। स्पेशल रिचार्ज वाउचर भी प्रभावी नहीं।
दिवाली पर बीएसएनएल के स्पेशल रिचार्ज वाउचर भी काम नहीं कर रहे हैं। नेटवर्क पर कम लोड करने के लिए ‘ब्लैक आउट डे’ के तहत मंगलवार और बुधवार दो दिन बीएसएनएल का कोई भी स्पेशल रिचार्ज वाउचर काम नहीं कर सका।
ऊपर से नेटवर्क न होने से उपभोक्ता खासे परेशान रहे। ब्लैक आउट डे की वजह से उपभोक्ताओं की जेब से अधिक पैसे कट रहे हैं। इसके बावजूद नेटवर्क में सुधार की बजाय स्थिति बिगड़ गई है।
इससे उपभोक्ताओं को फेसबुक, व्हाट्स एप के मध्यम से शुभकामना संदेश भेजने में भी दिक्कत आई। दिवाली पर फोन कॉल्स और इंटरनेट के अधिक उपयोग से बीएसएनएल के सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ गया।
ऐसे में बीटीएस जवाब दे गए। नेटवर्क समस्या होने से काफी देर तक कॉल नहीं लगी। लगी भी तो कुछ सेकेंड बाद ड्रॉप हो गई। दिनभर यही होता रहा।
हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। बीएसएनएल के एसडीओ एमपी वर्मा ने बताया कि दिवाली पर्व पर उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में बधाई संदेश भेज रहे हैं। इस वजह से बीएसएनएल नेटवर्क पर लोड अधिक पड़ रहा है।