फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क बाधित होने से परेशानी

Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
BSNL
विज्ञापन
कस्बा व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों बीएसएनएल उपभोक्ताओं को इन दिनों हलकान हैं। उनकी परेशानी यह है कि यहां का नेटवर्क पिछले दस 12 दिन से बाधित है। बावजूद इसके अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


बीते 26 जुलाई से बीएसएनएल का नेटवर्क काम न करने से उपभोक्ता बेहाल हैं, लेकिन विभाग द्वारा इसके समाधान हेतु कोई कदम नहीं उठाए गए है। लगभग 15 दिनों से कभी कभार नेटवर्क आने पर जब ग्राहक नंबर मिलाकर बात करना चाहता है तो काल बीच मे ही ड्राप हो जाती है जिससे बिना बात पूरी हुए ही पैसा कट जाता है।

कुछ यही हाल ब्रॉडबैंड का भी है। क्षेत्र में दर्जनों ब्रॉडबेंड कनेक्शन धारक है, जिन्हें इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। लगातार इतने लंबे समय तक बीएसएनएल नेटवर्क में सुधार न होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कते हो रही है।
विज्ञापन


तमाम शिकायतों के बावजूद अफसर आंखें बंद किए हुए हैं। मजबूर होकर तमाम उपभोक्ता बीएसएनएल को छोड़कर दूसरे नेटवर्कों से जुड़ते जा रहे है। उपभोक्ता मो. नसीम, शाहिद मंसूरी, नईम खान, अजय गुप्ता, रियाज खान आदि उपभोक्ताओं ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें