फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके में तंबौर-रेउसा मार्ग पर गोंधिया पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जीजा की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी चंद्रिका (35) अपने साले ईसानगर कटौली निवासी अन्नूलाल (35) के साथ बाइक से रेउसा जा रहे थे। गोंधिया पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में भर्ती कराया। जहां से चंद्रिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके साले अन्नूलाल का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
मछरेहटा। ग्वालीपुरवा के पास मंगलवार शाम चार बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कंदुवापुर गांव निवासी छत्रपाल (44) मंगलवार शाम बाइक से कन्नपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। उसी समय देहात कोतवाली के नैपालापुर निवासी हरिविजय गौतम (50) व लक्ष्मी बाइक से कहीं जा रही थीं। ग्वालीपुरवा में दोनों बाइक की टक्कर में तीनों लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले छत्रपाल की तीन संतान हैं। एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। एक पुत्री अविवाहित है। छात्रपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें