फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत, लाशें देख चीख उठे परिजन

Sat, 04 Oct 2025 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। लाशें देख घरवाले चीख उठे। मासूम मां के साथ रतौली डीह घाट पर विसर्जन से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात ट्रॉली के नीचे दबने से भाई-बहन की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला तंबौर थाना क्षेत्र के समौदीडीह गांव का है। गांव निवासी कपिल की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए रतौलीडीह घाट गई थी। वापसी के दौरान बारिश होने पर सभी लोग ट्रैक्टर से उतरकर सड़क किनारे बैठ गए। बताया गया कि कुछ देर बाद बारिश बंद होने पर ट्रैक्टर चालक अनुज यादव ने लापरवाही से ट्रैक्टर चला दिया। 

इससे कपिल का बेटा रितिक (7) व बेटी साक्षी (4) ट्रॉली की चपेट में आ गए। साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। रितिक को इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें