फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, फायरिंग

Mon, 13 Feb 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में खोया बेचने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग भी किए जाने का आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम पंचायत रौसिंगपुर के मजरा गदखेरवा में आसीन और इसरार दोनों परिवारों के बीच दो दिन पहले खोया मंडी मिश्रिख में खोया बेचने के दौरान विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर रविवार को दोनों पक्ष गांव में भिड़ गए। एकदूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी ग्रामीणों ने बताई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज रफीक अहमद ने इदरीश, जलीश, इस्लाम व दूसरे पक्ष के आसीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र ओझा ने बताया कि मामले में दो पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। हवाई फायरिंग जैसी घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें