लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ मंडी पर छापा मारकर एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रविवार नगर के गोरिया पहलादपुर तंबौर मार्ग पर संचालित कबाड़ मंडी में छापा मारा। पुलिस ने मौके से तौसीफ उर्फ महातिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से इंजन, डैशबोर्ड, पाइप, ओल्ड गियर बॉक्स सहित कई पुर्जे बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद