सीतापुर। मछरेहटा बीआरसी समय से पहले बंद हो जाती है। शुक्रवार को कई लोग अपने काम के सिलसिले में आए थे लेकिन बीआरसी बंद होने से लौट गए। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्यालय खुलने का समय निर्धारित है।
शुक्रवार को शाम 4:45 बजे से पहले ही बीईओ सहित अन्य कर्मी चले गए। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले को दिखवाया जाएगा।