फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्काउट-गाइड कार्ययोजना पर हुआ मंथन

Tue, 14 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महमूदाबाद में बैठक के दौरान मौजूद स्काउट-गाइड के पदा​धिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
महमूदाबाद। संकटा देवी धाम में सोमवार को भारत स्काउट्स व गाइड्स उत्तर प्रदेश की सीतापुर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत कर इस पर मंथन किया गया।
विज्ञापन



बैठक स्काउट प्रार्थना के साथ शुरू हुई। इसमें बाराबंकी के जिला मुख्यायुक्त डॉ. रामकुमार गिरि ने स्काउट-गाइड आंदोलन के उद्देश्यों पर चर्चा की। डीटीसी मदन मोहन त्रिवेदी, डीओसी स्काउट नीरज पाण्डेय, दीपक कुमार, जिला कमिश्नर रूपेश अवस्थी, जिला गाइड कमिश्नर दीप्ति मिश्रा, कोषाध्यक्ष रईस अहमद, जिला स्काउट मास्टर आशीष पाण्डेय व जिला सचिव ऋषि मिश्र ने कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किये।

बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त आरके वाजपेयी विरल ने की। मुख्यालय आयुक्त पंकज पाण्डेय, डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय, अनिल वंशवार, अवधेश नन्दन अवस्थी, मनोज यादव, बृजेन्द्र सिंह, संजय कुमार, परवीन बानो, प्राची वाजपेयी व अन्य वक्ताओं ने भी स्काउट गाइड की उपलब्धियों की चर्चा की। बैठक में सदस्यों ने स्काउट -गाइड के नियमों व प्रतिज्ञाओं को दैनिक जीवन व व्यवहार में उतारने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें