तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार शाम इंजन में फंसकर एक बालक का हाथ कटकर अलग हो गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मोहल्ला अहमदाबादगंज निवासी अनुपम (7) पड़ोसी के खेत में सिंचाई इंजन के पास में खेल रहा था।
उसके हाथ में प्लास्टिक की बोरी थी। खेलते हुए उसने बोरी को इंजन की साफ्ट में लगा दिया। इसी दौरान वह बोरी के साथ इंजन की चपेट में आ गया। एक झटके में ही उसका बायां हाथ कटकर अलग हो गया। लोगों ने आननफानन उसे कटे हाथ सहित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।