सीतापुर। टीचर प्रीमियम लीग का फाइनल मुकाबला सीतापुर वॉरियर्स ने 16 रनों से जीत लिया। रायल लायंस के कप्तान धीरेंद्र कुमार ने टॉस जीतकर सीतापुर वॉरियर्स के कप्तान एहतेशाम आलम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।
वॉरियर्स के ओपनर अमित जल्दी आउट हो गए। इसके बाद दीपक वर्मा 54 रन व मानवेंद्र ने 46 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 176 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लायंस की तरफ से मुमताज ने 4 व अवनीश वर्मा ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे लायंस के बल्लेबाज प्रवीन सिंह एक, शशांक शेखर एक, मुमताज 7 रन बनाकर जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अवनीश वर्मा ने 48 रन, धीरेंद्र 39 व संतोष कनौजिया 25 रन बनाए।
इसके बाद भी निर्धारित 15 ओवर में टीम सिर्फ 160 रन ही बना सकी। इस तरह सीतापुर वॉरियर्स ने 16 रनों से मैच जीत लिया। वॉरियर्स की तरफ से अखिलेश और अरविंद ने दो-दो विकेट लिए। सीतापुर के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने दीपक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
राजकुमार सिंह ने वॉरियर्स को विजेता कप सौंपा। इस दौरान आयोजन समिति बीटीसीयू के आशीष पांडे, रत्नेश, अनिल अवस्थी, राजकुमार सिंह, मदन मोहन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।