इमलिया सुल्तानपुर। सहरोई सिकटिहा गांव निवासी सोनू (12) बुधवार दोपहर करीब एक बजे सहरोई-सिकटिहा रेंज से निकली सरायन नदी में रपटा पुल जिंद बाबा स्थान के पास नहाने गया था।
नहाते समय सोनू फिसलकर गहराई में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी के बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस व राजस्वकर्मी भी पहुंचे। राजस्वकर्मियों ने मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।