फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली लापता युवती की लाश, देखकर बिलख उठे घरवाले; पुलिस कर रही जांच

Sun, 04 May 2025 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में लापता युवती की लाश अर्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में मिली। लाश देखकर घरवाले बिलख उठे। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में लापता युवती का शव रविवार सुबह अर्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रधान अनवर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना थानगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती को एक युवक अपने साथ भगा ले गया था। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया था। रविवार सुबह क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव के बाहर विश्वनाथन के गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: उद्योगों की राह में अड़चन, निवेश मित्र पोर्टल पर 23 विभागों के 694 एनओसी आवेदन फंसे; टाइमलाइन फेल
विज्ञापन


युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली। उसके नाजुक अंगों से रक्तस्राव होना मिला है। बताया गया कि दो वर्षों से अधिक समय से आरोपी का युवती की मां के घर आना-जाना था। दोनों का संपर्क लखनऊ के फैजुल्लागंज में मजदूरी करने के दौरान हुआ था। आरोपी शातिर अपराधी बताया जा रहा है। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव फोरेंसिक एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें