सीतापुर में लापता युवती की लाश खेत में पड़ी मिली। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घरवालों ने हत्या करके शव फेंकने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात से लापता युवती की लाश शनिवार की सुबह खेत में पड़ी मिली। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घर में रोना-बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के धन्धार गांव की है। गांव निवासी सकटू की पुत्री सलीमुन (20) शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह घर से करीब 70 मीटर दूर पप्पू के खेत में उसकी लाश मिली। पप्पू ने देखा तो गांव में इसकी जानकारी दी।
खबर मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों का कहना है कि बेटी के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक कृष्ण नंदन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।