लखनऊ में स्कूटी में लात मारने वाले बदमाश की सीतापुर में लाश मिली है। उसके पैर के नाखून घिसे मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है।
लखनऊ में स्कूटी में लात मारने वाले बदमाश की सोमवार को सीतापुर में लाश मिली है। उसके पैर के नाखून घिसे मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूट करके भागते समय स्कूटी में लात मारने से सवार की मौत हो गई थी। इस मामले में इस पर केस दर्ज है।
विज्ञापन
घटना सिधौली थाना क्षेत्र के नीलगांव रोड की है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि शव की पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब चंद्रकोडार निवासी संजय के रूप में हुई। बगल में बाइक खड़ी मिली है। कहीं बाहर से लाकर यहां डालने की शंका जताई जा रही है। गले पर नीला निशान है। मुंह और नाक से झाग आ रहा है।
उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी अन्य जगह से बाइक को लटकाकर लाने से दोनों पैरों के नाखून घिस गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक संजय पर लूट का समेत कई मुकदमे भी दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।