फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। नक्की मड़िया मजरा समसापुर गांव निवासी परवन (65) का शव रविवार को गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार को घर से कहीं लापता हो गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार परवन अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उनकी दो बेटियां क्षमा और सीमा हैं, जिनकी शादी हो चुकी थी। जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर लोगों के बयानों को दर्ज किया है। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें