फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 16 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। जगदेवा गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास शुक्रवार को मिश्रिख के डिघिया गांव निवासी अनिल शर्मा (35) का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार अनिल की ससुराल महोली के जगदेवा गांव में है। वह पांच दिन पहले ससुराल आए थे। ससुर मोहनलाल के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे अनिल घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर शुक्रवार सुबह अनिल का शव पर पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। सीओ नागेंद्र ने बताया कि महोली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें