फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 21 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। बरंभौला गांव निवासी रंजीत (30) का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार रंजीत बृहस्पतिवार रात घर की दूसरी मंजिल पर सोने गए थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिजन उन्हें देखने के लिए ऊपर पहुंचे। वहां बरामदे में छत के छल्ले से बंधे रस्सी के फंदे पर रंजीत का शव लटका मिला। मृतक के बड़े भाई रजनीश ने पिसावां थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ महोली नागेंद्र दुबे ने बताया कि पिसावां पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार रंजीत का अपनी पत्नी से कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच एक मुकदमा न्यायालय में भी विचाराधीन था। इसके चलते उनकी पत्नी मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि रंजीत पिछले कुछ समय से मानसिक उलझन में भी रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें