नैमिषारण्य (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा तक की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हुईं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। नैमिषारण्य में स्थित अनन्त श्रीवासुदेव संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य राम शरण ने बताया कि सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय के 99 छात्रों में से 95 छात्रों ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम में 65 छात्रों में से 59 उपस्थित व चार छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय में 54 पंजीकृत छात्रों में से 54 मौजूद रहे। वहीं, गोपाल दास वेदवेदांग विद्यापीठ ऐमा बाग की प्रधानाचार्य सरोजनी देवी बताया कि प्रथम पारी में पूर्व मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 85 छात्रों में से 81 छात्रों ने परीक्षा दी। 4 छात्र अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम में 66 परीक्षार्थियों में से 60 उपस्थित, जबकि 6 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय में 83 छात्रों में 79 छात्र उपस्थित रहे और 3 छात्र अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक राम शरण द्विवेदी व सरोजनी देवी ने बताया परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया, सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है।।