फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खींचा गया विकास कार्यों का खाका

Tue, 25 Mar 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
महोली (सीतापुर) ब्लॉक परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीओ पंचायत एचके शुक्ला ने ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए विकास कार्यों के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि सभी बीडीसी अपने क्षेत्र की कार्ययोजना बना कर दें जिससे क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए पात्रों के लिए योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्रों को आवास मिले जिसके लिए 31 मार्च तक आवास का सर्वे होना है। सभी लोग ईमानदारी से सर्वे करा लें जिससे कि पात्रों को आवास मिल जाएं। विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए फूलों से होली खेली।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्य के लिए प्रस्ताव दिए। इस दौरान बीडीओ प्रशांत शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख महोली जगदीश प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि ऐलिया संजीव सिंह, सीडीपीओ ममता यादव, सीएचसी अधीक्षक सुधीर पांडेय समेत ब्लॉक कर्मी, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।


वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए विकास कार्य
एडीओ पंचायत एचके शुक्ला ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। क्षेत्र पंचायत निधि से पांचवां वित्त आयोग से एक करोड़ 84 लाख 50 हजार 124 व 15वां वित्त आयोग से एक करोड़ 49 लाख 36 हजार 67 रुपये खर्च कर विकास कार्य कराया गया। वहीं टाइड ग्रांट से 69 लाख 95 हजार 570 व अनटाइड ग्रांट से 79 लाख 36 हजार 497 रुपये से विकास कार्य कराए गए। ग्राम पंचायतों में 1286 शौचालय, आठ प्रधानमंत्री आवास, 124 मुख्यमंत्री आवास, 126 सामुदायिक सोकपिट, 27 सिल्ट व अन्य विकास कार्यों के साथ स्कूलों का कायाकल्प कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें