फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर बीएलओ पहुंचे पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को बूथों पर विशेष शिविर लगे। बूथों पर वोटर लिस्टों के संग बीएलओ पहुंचे मगर बूथों पर इक्का-दुक्का लोग आए। ऐसे में अधिसंख्य बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। पहले दिन पूरे जिले में 9090 युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। उधर, तहसील स्तरीय अफसर बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को लोकतंत्र में सरकार चुनने का मत देने का अधिकार दिया है। आयोग के फरमान पर वैसे तो हर दफा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जाता था, लेकिन इधर पिछले कई बरसों से यह अभियान निरंतर चल रहा है। आगामी विधान सभा चुनाव नजदीक देखकर चुनाव आयोग ने एक बार मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए कमर कस ली है।
आयोग के फरमान पर पूरे प्रदेश में 23 दिसंबर से मतदाता पुनरीक्षण विशेष संक्षिप्त अभियान की शुरू कर दी है। यह अभियान 22 जनवरी तक यह अभियान चलेेगा। इस अवधि में रविवार को बूथों पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के पहले रविवार को सीतापुर जिले के बूथों पर नियुक्त पदाभिहीत अधिकारी व बूथ लेबल अफसर मय वोटर लिस्ट के तय समय पर पहुुंचे और बूथ पर मतदाता सूची व फार्म सजाकर बैठ गए थे।
विज्ञापन

लेकिन शीत लहरी के कारण अधिसंख्य बूथों पर इक्का दुक्का की संख्या में लोग पहुंचे। ज्यादातर समय में बूथों पर सन्नाटा की स्थिति रही। उधर, प्रशासनिक अफसरों ने संबंधित तहसीलों के बूथों का भ्रमण कर वहां का जायजा लेते नजर आए। विभागीय अभिलेखों के मुताबिक पहले दिन इस अभियान में 9090 युवाओं ने बूथों पर पहुुंचकर वोटर बनने के लिए आवेदन किया। सहायक जिला अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि 9090 लोगों ने फार्म छह भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें