फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक भंडार के गोदाम में धमाका, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
धमाका इतना जोरदार था कि दुकान में लगे शटर के परखचे उड़ गए। उसके टुकड़े सड़क के दूसरी ओर एक जनरेटर से टकरा गए। हादसे में गोदाम मालिक सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला मुख्यालय से लखनऊ भेजा गया, जहां एक ही हालत गंभीर है।
विज्ञापन


धमाके से गोदाम का भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते के अलावा क्राइम ब्रांच और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम पड़ताल में जुटी हैं।
 
लखीमपुर मार्ग पर गंज बाजार मोहल्ला निवासी दिनेश कोहली के मकान में ही कोहली पुस्तक भंडार के नाम से शॉप है। मकान के ठीक सामने किराए पर दुकान लेकर दिनेश ने पुस्तकों का गोदाम बना रखा है। आसपास के लोगों की मानें तो शुक्रवार देर रात करीब दस बजे दिनेश व उसके कर्मचारी गोदाम में कुछ काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच जोरदार धमाका हुआ। जिससे दुकान का शटर टूटकर सड़क के दूसरी ओर लगे एक जनरेटर पर जा गिरा। वहीं धमाके के बाद दुकान में आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के भवन थर्रा गए। गोदाम का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दुकान मालिक दिनेश, क्षेत्र के केसरुवा गांव निवासी राजकुमार, हड़हनपुरवा निवासी विजय उर्फ रंगईलाल व अनिल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को फौरन सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से दिनेश को छोड़ बाकी तीन लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।

दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। सूचना पाकर एसपी राजेश कृष्ण, सीओ उमाशंकर सिंह, एसओ रमेश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते के अलावा क्राइम ब्रांच व फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर जांच की।

धमाका किस चीज से हुआ, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा सकी है। गोदाम मालिक का कहना है कि वह गोदाम बंद कर अपने कर्मचारियों के साथ वहां से निकलने ही वाला था, कि धमाका हो गया। जिससे वह लोग हादसे का शिकार हो गए। सीओ उमाशंकर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कराई गई, लेकिन धमाका किस चीज से हुआ है यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


आरडीएक्स या बारूद के भी कोई प्रमाण नहीं मिले है। सिलेंडर फटने का मामला भी नहीं निकला। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें