फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राशन की कालाबाजारी मिली, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगदीशपुर गोहरैया के कोटे की दुकान का एसडीएम महोली ने निरीक्षण किया। गड़बड़ी पाए जाने पर आपूर्ति निरीक्षक से जांच कराई। जांच में राशन कम पाए जाने और घटतौली की शिकायत पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


एसडीएम ने 17 सितंबर को आपूर्ति निरीक्षक महोली संतोष कुमार श्रीवास्तव को दुकान की जांच करके आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। आपूर्ति निरीक्षक जब पर मौके पर पहुंचे तो विक्रेता संजय कुमार नहीं मिले। उनके बेटे द्वारा कोटे की दुकान का निरीक्षण करवाया गया।

सूचना बोर्ड पर कुछ भी लिखा नहीं मिला। राशन के भौतिक सत्यापन में 718 किलो गेहूं, 1552 किलो चावल व 30 किलो चीनी स्टाक से कम पाई गई। लाभार्थियों ने कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें