फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छह महीने से चल रहा था दवा का काला कारोबार

Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर इलाके में जाइडस कंपनी के नाम से फर्जी तरीके से दवाओं का काला कारोबार करीब छह महीने से चल रहा था। छापे के दौरान यहां मिली दवाओं को मेरठ प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जाइडस दवा कंपनी के प्रतिनिधि को लहरपुर में कंपनी के नाम से फर्जी तरीके से दवाएं बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से शिकायत की। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील ने इंद्रानगर स्थित आरएच मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दवाओं की खेप बरामद की थी। इनकी बाजार कीमत करीब 35 हजार रुपये थी। मेडिकल स्टोर से पांच दवाएं बरामद हुई थीं।
सूत्रों का कहना है लहरपुर, तंबौर, भदफर सहित आसपास के मेडिकल स्टोरों पर ये दवाएं खपाई जा रही थीं। करीब छह महीने से यह काला कारोबार चल रहा था। ये दवाएं मानक के अनुरूप हैं या नहीं, जांच रिपोर्ट आने पर इसका पता चलेगा। राजकीय प्रयोगशाला मेरठ में पांच दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि एक माह बाद रिपोर्ट आएगी। यदि नमूना फेल होता है तो वाद दायर किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट आने तक मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में इस तरह का पहला मामला
ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी के नाम से अवैध तरीके से दवा बेचने का जिले में पहला मामला सामने आया है। इसकी जांच आगे भी जारी रहेगी। लहरपुर के आसपास के इलाकों के मेडिकल स्टोर की भी जांच होगी। यदि कोई दूसरी कंपनी भी शिकायत करती है तो उस मामले की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें