फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गफ्फार के किले को नहीं भेद पाई भाजपा की रणनीति

Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बनाई गई भाजपाइयों की रणनीति काम नहीं आई। निर्दलीय प्रत्याशी और नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ने पहले ही दौर से बढ़त बना ली, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रही। पोस्टल बैलेट राउंड और तीसरे राउंड को छोड़ दें, तो भाजपा प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी को किसी भी चक्र में पराजित ही नहीं कर पाए।
विज्ञापन

हरगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने यहां से पूर्व अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्रा, सपा ने जन्नतुन निशा को प्रत्याशी बनाया था। निवर्तमान अध्यक्ष गफ्फार खां और स्नेह मिश्रा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
शनिवार को मतगणना के बाद गफ्फार खां को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्रा को 908 वोटों से हराया। गफ्फार ने पहले चक्र की मतगणना में ही भाजपा प्रत्याशी से 717 वोटों की निर्णयक बढ़त बना ली थी। सिर्फ तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को गफ्फार खां से अधिक मत मिले, लेकिन यह इतने नहीं थे कि निर्दलीय प्रत्याशी की पुरानी बढ़त को कम कर पाते।
विज्ञापन


राही और रेखा के क्षेत्र में हार पर सवाल
प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही हरगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हरगांव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए न सिर्फ राही ने ताकत झोंक रखी थी, बल्कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का कार्यक्रम भी कराया था। लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का क्षेत्र भी हरगांव है। निकाय चुनाव के परिणाम से कहीं न कहीं जनता के बीच दोनों की निजी लोकप्रियता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


चक्रवार परिणाम
प्रत्याशी पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां
गफ्फार खां 1840 1340 1235 1253 868
हरिनाम मिश्र 1123 1249 1356 1147 752
जन्नतुन निशा 50 21 24 32 194
स्नेह मिश्रा 25 28 43 63 25
नोटा 13 12 10 7 5
अवैध मत 124 147 141 135 137

नोट : गफ्फार खां को पोस्टल बैलेट से एक और हरिनाम बाबू मिश्रा को दो वोट मिले हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें